राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

File Photo PIB

नई दिल्ली (SHABD): राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की है। हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ला को तेलंगाना का जबकि तेलंगाना के राज्‍यपाल जिष्‍णु देव वर्मा को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाया गया है।

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्‍यपाल जबकि सेवानिवृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

तमिलनाडु के राज्‍यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल का पदभार दिया गया है। केरल के राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्‍यपाल का पदभार संभालेंगे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है। लद्दाख के उपराज्‍यपाल कविंदर गुप्‍ता को हिमाचल प्रदेश का, जबकि दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना को लद्दाख का उपराज्‍यपाल बनाया गया है। पूर्व राजनयिक, तरणजीत सिंह संधू को दिल्‍ली का उपराज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *