जनगणना 2027 हेतु नगर निगम रायपुर के जोन 4 पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्षेत्र में सर्वे का कार्य किया गया

रायपुर – जनगणना निदेशालय के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 की टीम द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह , सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में स्थल पर शंकर नगर में जनगणना 2027 हेतु नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत जनगणना सर्वे का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है. शीघ्र ही जोन 4 सहित रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अन्य वार्डों में जनगणना 2027 हेतु जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना हेतु सर्वे कार्य और मकानों की नंबरिंग का कार्य नगर निगम रायपुर की सम्बंधित जोन टीमों द्वारा किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *