वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, कैंपस में तनाव

लखनऊ : वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में गुरुवार को दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे परिसर में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस और एक जिंदा गोली बरामद की है। गाजीपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह बीएससी गणित द्वितीय वर्ष के छात्र थे और पढ़ाई में अच्छे माने जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्लासरूम के बाहर चल रहे विवाद के दौरान उन्हें गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कॉलेज परिसर खाली कराकर जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *