मूलभूत समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता- विधायक देवेंद्र

भिलाई नगर// भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 स्थित कार्यालय में क्षेत्र के लोगों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान खुर्सीपार, छावनी, नंदिनी रोड, हुडको, सेक्टर 7 और 8 के रहवासियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।

आत्मानंद स्कूल में अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश हेतु सेक्शन बढाने की मांग की। प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में टाउनशिप के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले परिवार के बच्चों को आरटीई (RTE) के तहत प्रवेश के लिए अपात्र बताये जाने,पेयजल संकट एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में विधायक को अवगत कराया।

विधायक यादव ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। वाटर एटीएम को लेकर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करेंगे। वहीं हुडको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष दानेश्वरी साहू एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों ने मुलाकात कर कमेटी की आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *