
नई दिल्ली (SHABD) : भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई करेगा। अपने देश की सरहदों की रक्षा करने के संकल्प को दोहराते हुए भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उसे आतंकवाद को प्रायोजित करने के परिणामों का सामना करना पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने पाकिस्तान से दो-टूक कहा कि भारत को सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए पी. हरीश ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद और धार्मिक कट्टरता को समर्थन देता रहा है।
(सोर्स- @IndiaUNNewYork)
