उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिली नई गति: विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन – Rajhans Samvad

उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिली नई गति: विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आज शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 अंतर्गत न्यू शांति नगर एवं गीतांजलि नगर में विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात प्रदान की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत न्यू शांति नगर की गली क्रमांक 4C एवं 3B में कंक्रीटीकरण कार्य तथा गीतांजलि नगर में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से निरंतर विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सड़कों का कंक्रीटीकरण एवं व्यवस्थित जल निकासी व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होती है। इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण का निर्माण होगा।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को समान प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनता की मांगों को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, सड़क निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद श्री राजेश गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव जी, सुनील पिल्लई, पार्षद श्रीमती साधना प्रमोद साहू जी, पार्षद कल कैलाश बेहरा जी, राम प्रजापति जी, श्री अनूप खेलकर जी, संजय कश्यप, वीरमणि चौबे,चंद्र प्रकाश प्रजापति, डोमेन्द्र वर्मा, गणेश निर्मलकर, शब्बीर खान, साधना चक्रवर्ती, देवाशीष गांगुली, असित राय,श्यामू यादव प्रकाश बिठूरवारसहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा नागरिकों का जीवन और अधिक सुविधाजनक एवं सुगम बनेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *