
रायपुर। प्रार्थी नवीन चंद्रवंशी ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 26.05.2026 को कोई अज्ञात चोर थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित शराब दुकान के पास खड़ी उसकी एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 के जे 4471 को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 178/26 धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रकरण में मुखबिर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को उक्त चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में लक्की देवार को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त एक्टिवा वाहन को चोरी करना बताया गया।
आरोपी लक्की देवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 के जे 4471 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
