मुख्य सचिव ने मातृ एवं शिशु पोषण पर दिए आवश्यक निर्देश – Rajhans Samvad

मुख्य सचिव ने मातृ एवं शिशु पोषण पर दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर, 07 जुलाई 2026 : मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ के साथ राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु पोषण को बेहतर बनाने और गर्भवती महिलाओं तक सही पोषण संबंधी जानकारी पहुंचाने पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आवश्यक देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रभावी मॉडल तैयार किया जाए, जिससे राज्य के प्रत्येक माता और बच्चे को पौष्टिक आहार मिल सके तथा उनका स्वास्थ्य बेहतर हो। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार, यूनिसेफ के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *