मन की बात : मासिक प्रसारण की 136वीं कड़ी सुनी गई प्रदेशभर में – Rajhans Samvad

मन की बात : मासिक प्रसारण की 136वीं कड़ी सुनी गई प्रदेशभर में

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैश्विक लोकप्रियता प्राप्त कार्यक्रम ‘मन की बात’ के मासिक प्रसारण की 136वीं कड़ी रविवार को प्रदेश के सभी स्थानों पर भाजपा की जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र व बूथ इकाइयों में पूरे उत्साह के साथ सुनी गई।

‘मन की बात’ देश के गुमनाम नायकों और नवाचारों को समर्पित : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सांसद महेश कश्यप के साथ जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलचा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुधीर पांडे, जिला पंचायत सदस्य बिन्दु साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मण्डल प्रभारी रजनीश पानीग्राही, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, उपाध्यक्ष सीमांचल दास, महामंत्री मनोज पटेल, अर्जुन सेठिया, प्रदीप देवांगन, महादेव बघेल, मोहन सेठिया, राधे पन्द्रे, सुरेश ठाकुर, लक्ष्मी धरत, संगीता राणा, बाबूलाल, विकास पात्रो, तपन राय समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में चुपचाप समाज सेवा और नवाचार में जुटे नायकों को सामने लाने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री के इस मासिक सम्बोधन से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है- चाहे जल संरक्षण की बात हो, पारंपरिक कलाओं का संरक्षण हो या फिर स्टार्ट-अप्स के जरिए युवाओं का सशक्तीकरण, प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी सोच ने हर वर्ग को प्रेरित किया है। ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा से राज्य के कार्यकर्ता सामाजिक सरोकारों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बीजापुर जिले के ग्राम जैगुर, दरबा (विकासखंड भैरमगढ़) में, अखिलेश सोनी अंबिकापुर में एवं डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बूथ क्रमांक 275 में, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागी होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *