‘नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

रायपुर, 29 सितंबर 2026 : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो गाथा’ थीम पर आज जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लालपुर के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, रोचक संवाद और अभिनय के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने यह संदेश भी दिया कि शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, ताकि पात्र व्यक्ति इनसे लाभान्वित हो सकें।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि ने जहां विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया, वहीं उन्हें सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़ने का अवसर भी मिला। विद्यार्थियों की प्रस्तुति के माध्यम से आमजन में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *