केरल: झड़प में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले केंद्रीय मंत्री

केरल के त्रिभूर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुरेश गोपी पहुँचे। उन्होंने झड़प में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

नई दिल्ली (SHABD):केरल के त्रिशूर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुरेश गोपी आज सुबह त्रिशूर पहुँचे। उन्होंने मंगलवार रात भाजपा-माकपा झड़प में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को सीपीएम कार्यकर्ताओं के जरिए केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद सुरेश गोपी के कार्यालय के साइनबोर्ड पर कच्चा तेल फेंकने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपीएम जिला समिति कार्यालय की ओर मार्च किया था।

केरल पुलिस ने सीपीएम कार्यालय से लगभग 100 मीटर पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्च रोक दिया, जहाँ मामला बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस कार्रवाई से नाराज भाजपा ने आज प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

The post केरल: झड़प में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले केंद्रीय मंत्री appeared first on Media Passion : Raipur News Chhattisgarh India.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *