राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गयाधाम में किया पितरों का पिंडदान, विष्णुपद मंदिर में कीं पूजा

गयाजी 20 सितंबर 2025 (SHABD): भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए बिहार के गयाधाम में पिंडदान किया। आज अपने एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचीं राष्ट्रपति ने विश्वविख्यात विष्णुपद मंदिर परिसर में स्थित तीन प्रमुख पिंडवेदियों पर यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।

राष्ट्रपति का गया हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

पिंडदान के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने विष्णुपद मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना भी की।

The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गयाधाम में किया पितरों का पिंडदान, विष्णुपद मंदिर में कीं पूजा appeared first on Media Passion : Raipur News Chhattisgarh India.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *