खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा – Rajhans Samvad

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा

रायपुर, 28 मई 2026 : बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी परिवहन कर रहे तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर, बरियों एवं पस्ता क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध परिवहन करते पाए गए वाहनों को तत्काल जब्त कर बरियों एवं पस्ता थाना की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *