
नई दिल्ली (SHABD):केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का सुरक्षा पर विशेष फोकस है और वे स्मार्ट बॉर्डर की संकल्पना को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बॉर्डर की संकल्पना में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम का विशेष योगदान है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस सिस्टम के माध्यम से सीमाओं की सुरक्षा और अधिक बेहतर होगी तथा बॉर्डर मैनेजमेंट को आधुनिक और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
